EDUCATION/शिक्षा
बाल शिक्षा केन्द्र
बाल शिक्षा केन्द्र के माध्यम से छोटे बच्चों को दो से तीन घंटे ऐसे बच्चे जो विद्यालय न जाते हो या शैक्षिक रूप से कमजोर हो ऐसे बच्चों को उनके गांव में ही व्यवस्था की जाती है जिससे नैतिक/व्यवहारिक शिक्षा के माध्यम से उनमें शैक्षिक वृद्धि हो तथा ज्ञान एवं कला कौशल में एवं व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाये जाने के लिए प्रयास किया जाता है।
असहाय बच्चों के शिक्षा में सहयोग
ऐसे बच्चे जो शिक्षा के प्रति अच्छी रूचि रखते हैं और किसी कारण वश वह पढ़ाई नहीं कर पाते चाहे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो या अनाथ हो ऐसे बच्चों के शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए संस्था प्रयास एवं सहयोग करती है
व्यक्तिगत विकास शिक्षा
व्यक्तिगत विकास के लिए विद्यार्थियों को उनके विकास हेतु कैम्प लगाकर दिन चर्या एवं जीवन शैली से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
योग केंद्र
योग केंद्र मे बच्चों को कुशल एवं अनुभवी शिक्षक द्वारा योग शिक्षा की जानकारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से दी जाती है। जिससे उनका स्वंय का विकास हो और योग शिक्षा प्रचार प्रसार कर सकें।
शिलाई प्रशिक्षण केन्द्र
शिलाई प्रशिक्षण में महिलाओं को गांव गांव में प्रशिक्षित करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे वह आत्मनिर्भर भी हो और आर्थिक स्थिति में वृद्धि भी हो सके।
