Skip to content
GRAMIN VIKAS SANSTHAN • गोंडा, उत्तर प्रदेश

हमारा पाठशाला

12 Nov 2026

ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित

हर गाँव में शिक्षा की नई अलख, हर बच्चे को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर!

ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने, आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने तथा गाँव में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से “हमारा पाठशाला” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

🌱 हमारा उद्देश्य

  • गाँव के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना।
  • गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर देना।
  • सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिकता देना।
  • बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं आत्मविश्वास विकसित करना।
  • ग्रामीण समाज की सहभागिता से शिक्षा का मजबूत वातावरण बनाना।

🏫 कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ

  1. लक्षित जनपद के विकासखंड में 25 पाठशाला केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य।
  2. चार गाँवों के बीच एक पाठशाला केंद्र संचालित करने की योजना।
  3. प्रत्येक पाठशाला में बच्चों को तीन आयु वर्गों में शिक्षा दी जाएगी।
  4. शिक्षक की न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट तथा आयु 18 से 32 वर्ष निर्धारित है।
  5. शिक्षक को संस्था की ओर से निर्धारित सम्मान राशि दी जाएगी।
  6. शिक्षक को उनके कार्यकाल के अनुसार अनुभव प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

🤝 यह केवल एक पाठशाला नहीं, पूरे गाँव का अभियान है!

हम चाहते हैं कि हर गाँव के लोग इस पहल से जुड़ें। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक, युवा एवं सभी जागरूक नागरिक इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

हमारा शिक्षक, हमारा बच्चा, हमारी पाठशाला, हमारा गाँव।

आइए, मिलकर संकल्प लें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

ग्रामीण विकास संस्थान

शिक्षा से विकास – विकास से आत्मनिर्भर गाँव।

📢 हमारा पाठशाला – गाँव के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक कदम।

“हर गाँव में ज्ञान की ज्योति जलाएंगे, हमारा पाठशाला घर-घर तक पहुँचाएंगे।”

← Back

आपकी समस्या दर्ज करें
Donate