Skip to content
GRAMIN VIKAS SANSTHAN • गोंडा, उत्तर प्रदेश

HEALTH/स्वास्थ्य

24 Sep 2026

स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में पिछड़े एवं शहर/बाजार से दूर गांव में नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया जाता है जिससे जरुरत मंद लोगों का इस कार्यक्रम के माध्यम से सहयोग किया जा सके। 

योग शिविर/प्राकृतिक चिकित्सा 

कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित सचेत करते हुए योग और प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोगों के निवारण के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। योग एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसे अपनाकर अपने स्वास्थ्य को स्वंय ही ठीक किया जा सकता है। 

खेल कूद केन्द्र

इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया जाता है। गांव में टीम बना कर एक दूसरे गांव के टीम से प्रतियोगिता कराया जाता है जिससे उनके अन्दर रूचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य के लिए भी खेल बहुत ही आवश्यक है। यदि कोई खेल को ही अपने दिन चर्या में अपना लें तो उसका शरीर स्वंय स्वस्थ हो जायेगा। इस लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जाता है। 

महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम

पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में कुछ ज्यादा ही समस्याएं होती हैं (स्वास्थ्य के प्रति) क्योंकि गांव की महिलाएं अधिक तर घर में ही रहतीं हैं। जानकारी का अभाव रहता है। तो इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से किस प्रकार रोग को दूर किया जाए इस के लिए प्रशिक्षित भी किया जाता है।

← Back

आपकी समस्या दर्ज करें
Donate